*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
द्वारकाधीश दर्शन नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
5 अप्रैल 2026 गुना
*मृगवास थानांतर्गत ग्राम कागलियापुरा में जमीनी विवाद के चलते हत्या के प्रकरण में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही*
*चंद घंटों के भीतर ही प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कागलियापुरा में घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।
उल्लेखनी है कि गत दिनांक 04 अप्रैल 2026 को फरियादी अमरचंद भील निवासी ग्राम कागलियापुरा के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि जमीनी विवाद के चलते आरोपी दिनेश भील निवासी ग्राम कागलियापुरा द्वारा उसके लडके दीवान सिंह भील की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी है । इस घटना की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश भील के विरूद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा हत्या के उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के पालन में मृगवास थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सभी संभावित स्थानों पर सघन दबिशें दी गई । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 04 अप्रैल 2026 को ही मुखबिर सूचना के आधार पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र चंद घंटों के भीतर ही प्रकरण में आरोपी दिनेश पुत्र जमनालाल भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम कागलियापुरा(तलावडा), थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
मृगवास थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह, सउनि राजेश भिलाला, सउनि जगदीश जाटव, सउनि केदार सिंह सगर, सउनि अजीत कुजूर,प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बबलू यादव, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक संदीप आर्य, आरक्षक राकेश बाथम, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक नरेंद्र गुरूंग, आरक्षक जीतेन्द्र यादव, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक रवि चौहान एवं एसएएफ आरक्षक बलवीर सिंह का विशेष योगदान रहा है ।









