खाद वितरण में गड़बड़ी पर सख्ती, 4 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
गुना, 05 अप्रैल 2026
जिले में खाद वितरण में अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ई-विकास प्रणाली के नियमों की अनदेखी करने पर 27 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 4 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
निलंबित विक्रेताओं में अंसार ट्रेडर्स (राघौगढ़), आरती कृषि सेवा केन्द्र (कुंभराज), प्रियंका ट्रेडर्स (बमौरी) और रुचि ट्रेडर्स (रुठियाई) शामिल हैं।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निर्देश दिए हैं कि सभी विक्रेता केवल ई-टोकन के माध्यम से ही खाद वितरण करें। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क






