पंचमुखी हनुमान आश्रम के महंत श्रद्धेय सियाराम दास जी महाराज के जीवनदाई प्रयास से लोगों को मिल रहा है नया जीवन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय

23 मार्च 2025 को बलिदान दिवस के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर गुना पर महंत सिया रामदास जी महाराज द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें महंत सियाराम दास जी ने स्वयं रक्तदान किया साथ ही साथ उनसे से प्रेरणा लेकर 107 अन्य लोगों ने रक्तदान किया कुल मिलाकर गुना जिले में के ऐतिहासिक 108 लोगों ने रक्तदान किया…..

 

इस रक्तदान शिविर को लेकर पंचमुखी हनुमान आश्रम से जुड़े युवा , बुजुर्ग और महिलाएं पिछले एक हफ्ते से तैयारी में लगे थे , इसका सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार भी हो रहा था

 

इस आयोजन की शुरुआत खुद महंत सियाराम दास जी महाराज ने शहीद भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रचलित करके किया इसके बाद उन्होंने सबसे पहले खुद रक्तदान किया और इसके बाद तमाम लोगों ने एक-एक करके रक्तदान करना प्रारंभ कर दिया और और इन सभी की मेहनत का सफल परिणाम रहा की 108 यूनिट रक्तदान हुआ !

 

इसी बीच शहर में एक खबर आई की सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया की बीमारी से जूझ रहे 106 बच्चों को पर्याप्त रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और इसी बीच एक प्राइवेट बैंक को दिए गए इस ब्लड डोनेशन में लोगों को थोड़ा कंफ्यूजन में जरूर डाला किंतु बाद में पता चला जो रक्तदान किया गया है उस रक्त से कई थैलेसीमिया मरीजों को भी निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है , जिस शहर के लोगों का कंफ्यूजन दूर हुआ और सभी लोगों ने एक स्वर में कहा निश्चित रूप से सियाराम दास जी महंत द्वारा किया गया प्रयास थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान सिद्ध हुआ…..

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें