खेत में आग लगने से बर्बाद हुई गेहूं की फसल, ट्रैक्टर भी जलकर खाक हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेत में आग लगने से बर्बाद हुई गेहूं की फसल, ट्रैक्टर भी जलकर खाक हुआ

चीफ एडिटर: विक्रम सिंह तोमर

ग्राउंड रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा

गुना

प्राप्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार गुनाजिले के राघौगढ़ तहसील के परसौलिया गांव में एक किसान की मेहनत पर आग ने पानी फेर दिया। अचानक लगी आग में 10 बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं खेत में खड़ा ट्रैक्टर भी पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना से किसान को करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह किसान जसमाल भिलाला अपने परिवार के साथ खेत पर बने घर में थे। हाल ही में उन्होंने गेहूं की कटाई कर उसे खेत में ढेर लगाकर रखा था। अचानक धुआं उठता देख परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरी फसल जल गई और पास खड़ा ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गया। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई मदद प्राप्त नहीं हो पाई है 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें