नेशनल लोक अदालत में 1382 मामलों का निराकरण, 4.12 करोड़ के अवार्ड पारित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल लोक अदालत में 1382 मामलों का निराकरण, 4.12 करोड़ के अवार्ड पारित

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

9 मई 2026

गुना जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर 1382 मामलों का निराकरण कर लगभग 4 करोड़ 12 लाख 25 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इस प्रक्रिया से करीब 2800 लोग लाभान्वित हुए।

 

जिला न्यायालय गुना, चांचौड़ा, राघौगढ़ और आरोन में आयोजित लोक अदालत में लंबित 398 मामलों में 3 करोड़ से अधिक राशि के अवार्ड पारित हुए, जबकि बैंक, नगरपालिका, बिजली विभाग और बीएसएनएल के 984 प्री-लिटिगेशन मामलों में 1 करोड़ से अधिक की वसूली की गई।

 

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र ने कहा कि लोक अदालत में मामलों का निराकरण आपसी सहमति से होने के कारण दोनों पक्षों में सौहार्द बना रहता है।

 

लोक अदालत में एक 12 वर्ष पुराने प्रकरण का भी समाधान हुआ, जिसमें राजीनामे के जरिए 1 करोड़ 97 लाख रुपए की भूमि विक्रय डिक्री का निष्पादन कराया गया।

 

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना को ISO 9001:2015 एवं ISO 14001:2015 प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ। साथ ही आधार अपडेट, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें