मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देंगे गुना को 1189 करोड़ की सौगात
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
9 मइ 2026
CM मोहन यादव रविवार को गुना जिले में 1189 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 1059 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास भी शामिल है।
मावन क्षेत्र में Ambuja Cements द्वारा स्थापित होने वाली इस सीमेंट परियोजना से जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। परियोजना से करीब 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री 130 करोड़ रुपये की लागत के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में Jyotiraditya Scindia एवं Govind Singh Rajput सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।









