गुना सर्किट हाउस में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों को वितरित किए गए परिचय-पत्र, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, पत्रकारों के दिवंगत परिजनों को दिए गए श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना सर्किट हाउस में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों को वितरित किए गए परिचय-पत्र, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान एवं पत्रकार साथियों के परिवार जनों को परमात्मा में विलीन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मौन धारण किया एवं पत्रकारों के दिवंगत परिजनों को दिए श्रद्धांजलि 
गुना। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की गुना जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं परिचय-पत्र वितरण कार्यक्रम रविवार को गुना सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष,, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित गुना जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। साथ ही संगठन द्वारा सौंपे गए विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। बही पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष विकास दीक्षित भी मौजूद रहे ।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा और महासचिव विनोद कुशवाह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि गुना जिला इकाई प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा जिले के सभी पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नवगठित जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष तेजसिंह यादव, वेदप्रकाश आर्य एवं विष्णु शाक्यवार, महासचिव विनोद कुशवाह, कोषाध्यक्ष प्रमोद पंत, सचिव लक्ष्मीकांत शाक्य, आशीष रघुवंशी एवं विनोद सोनी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों तथा वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पत्रकारों के मान-सम्मान, अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा।

अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए पत्रकार एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन "पत्रकार एकता जिंदाबाद" और "मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद" के नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में विकास दीक्षित ने पत्रकार मोहम्मद इकबाल की माताश्री, बृजराज सिंह सोलंकी के बड़े भाई के निधन पर ओर भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव की माताश्री के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर बृजराज सोलंकी ,सिकंदर जाट,मनोहर प्रजापति, चंदप्रकाश मांझी, आशीष रघुवंशी,राजेश जोशी,सीताराम रघुवंशी,विनोद सोनी, हरिप्रसाद शर्मा,विकास अन्नोटिया, दीपक गौड,मोहित रजक,रिंकू पंत,जाहिद खान,विक्रम सिंह तोमर, सुमित साहू, पवन कुशवाह,गजेंद्र श्रीवास्तव,योगेंद्र शर्मा,हरीश कुशवाह
Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें