*अवैध शराब निर्माण के विरूद्ध गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल का लगातार प्रहार*
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश झा
*राघौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम साकोन्या में दबिश देकर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम*
*4000 लीटर लहान सहित शराब निर्माण में उपयोगी भट्टियां व अन्य सामग्री का नष्टीकरण, 410 लीटर कच्ची शराब जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध निर्णायक अभियान चलाकर नशा माफियाओं, तस्करों, अवैध कारोबारियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर, कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा राघौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम साकोन्या में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ।
राघौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम साकोन्या में कंजर समुदाय के कुछ लागों के द्वारा अवैध शराब निर्माण किए जाने की लगातार प्राप्त हो रहीं सूचनाओं को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा गंभीरता से लेते हुए शराब माफियाओं पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।
निर्देशों के पालन में आज दिनांक 06 जून 2026 को एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद साहू, जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत एवं इनके थाना/चौकी तथा आरोन थाने से पुलिस फोर्स द्वारा शराब माफियाओं पर कार्यवाही हेतु ग्राम साकोन्या में दबिश देकर कंजर के डेरों के आसपास सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान छोटे-बड़े कई ड्रमों में करीब 4,000 लीटर लहान, शराब निर्माण में प्रयुक्त भटिट्यां एवं अन्य उपयोगी सामग्री बरामद हुई । इसके अतिरिक्त मौके से हाथभट्टी पर निर्मित कुल 410 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई ।
पुलिस द्वारा मौके से बरामद करीब 04 लाख मूल्य के 4,000 लीटर लहान का विधिवत नष्टीकरण किया गया ।
अवैध शराब के विरुद्ध इस उल्लेखनीय कार्यवाही में एसडीओपी राघौगढ के नेतृत्व में राघौगढ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद साहू, जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीणा, उपनिरीक्षक सहदेव तिर्की, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र शर्मा, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक सुनील धाकड, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गुना पुलिस आमजन को नशामुक्त, सुरक्षित एवं शांत वातावरण प्रदान करने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है । नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । गुना पुलिस की ओर से जिले में इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी ।









