कूलर विवाद में हत्या के आरोपियों को राहत नहीं, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय
गुना। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम माहौर में कूलर को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। घटना 15 मार्च की है, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था।
आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने बत्तोबाई और उनके बेटों धनपाल तथा संतोष पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय संतोष को भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में कैंट थाना पुलिस ने जसरथ, वीर सिंह, राम सिंह, दिखावटी और पार्वतीबाई के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं। हाल ही में दायर उनकी जमानत याचिका को अदालत ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया।








